असम निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, मोदी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी : असम में शहरी स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनावों में भाजपा आगे चल रही है और वह 743 वार्डो तथा 74 नगरपालिका बोर्डो और समितियों में से करीब आधे पर जीत दर्ज करती प्रतीत हो रही है. असम के राज्य चुनाव आयुक्त एचएन बोरा ने बताया कि अब तक 702 वार्ड के नतीजे […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम में शहरी स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनावों में भाजपा आगे चल रही है और वह 743 वार्डो तथा 74 नगरपालिका बोर्डो और समितियों में से करीब आधे पर जीत दर्ज करती प्रतीत हो रही है. असम के राज्य चुनाव आयुक्त एचएन बोरा ने बताया कि अब तक 702 वार्ड के नतीजे घोषित किये गये हैं जिनमें भाजपा ने 340 वार्डो में जीत हासिल की है.

कांग्रेस ने 232, अगप ने 39, एआइयूडीएफ ने आठ, राकांपा ने चार, बीपीएफ व माकपा ने 1-1 वार्ड में कामयाबी हासिल की है. 77 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा ने 74 नगरपालिका बोर्डो और समितियों में से 30 निकायों में जीत दर्ज की है.

जबकि कांग्रेस ने 17, अगप ने दो, राकांपा ने एक निकाय में जीत दर्ज की है. चार निकायों में मुकाबला दो दलों के बीच बराबर (टाई) रहा और 10 निकायों में किसी दल को बहुमत नहीं मिला. कांग्रेस ने 2009 में हुए शहरी निकायों के चुनावों में भारी जीत दर्ज की थी और उसने 400 से ज्यादा वार्डो में विजय हासिल की थी. उस चुनाव में अगप दूसरे स्थान पर और भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola