ePaper

कश्मीर : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Updated at : 11 Feb 2015 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दोनों पायलटों की मौत हो गई.सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मानसबल स्थित सेना के विमानन स्क्वाड्रन का ध्रुव हेलीकॉप्टर आज शाम उडान भरने के करीब 30 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में दो […]

विज्ञापन

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दोनों पायलटों की मौत हो गई.सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मानसबल स्थित सेना के विमानन स्क्वाड्रन का ध्रुव हेलीकॉप्टर आज शाम उडान भरने के करीब 30 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में दो अधिकारियों लेफ्टिनेंट कर्नल आर. गुलाटी और मेजर ताहिर खान की मौत हो गई। यह हेलीकाप्टर प्रशिक्षण उडान पर था.

प्रवक्ता ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर रात के समय उडान भरने के प्रशिक्षण उडान पर था। यह बांदीपोरा के सफापोरा इलाके में एक पहाडी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा सूत्रों के अनुसार शाम 7.43 बजे हेलीकॉप्टर से रेडियो सम्पर्क टूट गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola