भाजपा ने लगाया आरोप, मदन मित्रा को जेल में अनुचित सुविधाएं

Published at :05 Feb 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने लगाया आरोप, मदन मित्रा को जेल में अनुचित सुविधाएं

कोलकाता: भाजपा ने आज आरोप लगाया कि सारदा घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को अलीपुर जेल में अनुचित सुविधाएं दी गईं. पार्टी ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार कारागार […]

विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा ने आज आरोप लगाया कि सारदा घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को अलीपुर जेल में अनुचित सुविधाएं दी गईं. पार्टी ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार कारागार संबंधी कानूनों का उल्लंघन कर रही है. यहां तक कि जेल के भीतर शराब की तस्करी की गई. जेल सीसीटीवी फुटेज को देखा जाना चाहिए.

जेल के गार्डों और दूसरे कैदियों से इस बारे में पूछताछ की जानी चाहिए. हम इस मामले की उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग करते हैं.’’ इस बारे में राज्य के सुधारक गृह मंत्री एच ए सफवी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola