लोकपाल सर्च कमेटी का पुनर्गठन होगा, आठ की जगह अब सात सदस्य होंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 6:43 PM
नयी दिल्ली : लोकपाल के सदस्यों को नामित करने के लिए संप्रग सरकार द्वारा बनायी गयी सर्च कमेटी में जल्द ही बदलाव होगा. सरकार ने समिति में नये नाम शामिल करने की योजना बनायी है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘इस समय लोकपाल के लिए कोई […]
नयी दिल्ली : लोकपाल के सदस्यों को नामित करने के लिए संप्रग सरकार द्वारा बनायी गयी सर्च कमेटी में जल्द ही बदलाव होगा. सरकार ने समिति में नये नाम शामिल करने की योजना बनायी है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘इस समय लोकपाल के लिए कोई सर्च कमेटी नहीं है. इसका पुनर्गठन होगा.’’ पिछले साल लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले संप्रग सरकार ने फरवरी में जल्दबाजी में आठ सदस्यीय सर्च कमेटी की नियुक्ति की थी जिसका अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) केटी थॉमस को बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










