परमाणु समझौते से अमेरिकी कंपनियों की झोली में आएंगे अरबों डॉलर : बेरा

Updated at : 26 Jan 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
परमाणु समझौते से अमेरिकी कंपनियों की झोली में आएंगे अरबों डॉलर : बेरा

नयी दिल्ली : असैन्य परमाणु और रक्षा समझौतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी सांसद ने आज कहा कि इन समझौतों से अमेरिकी कंपनियां अरबों डॉलर का कारोबार कर सकेंगी. भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल ऐमी बेरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : असैन्य परमाणु और रक्षा समझौतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी सांसद ने आज कहा कि इन समझौतों से अमेरिकी कंपनियां अरबों डॉलर का कारोबार कर सकेंगी.

भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल ऐमी बेरा ने कहा, ‘‘आज जिस परमाणु समझौते की घोषणा हुई है उससे उन अमेरिकी कंपनियों के लिए अरबों डालर का कारोबार संभव होगा जो भारत में निर्माण और निवेश करना चाहती हैं.’’

बेरा ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे अमेरिका में रोजगार सृजित होते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को बढने में मदद मिलती है.’’ मौजूदा अमेरिकी कांग्रेस में बेरा एकमात्र भारतीय अमेरिकी सांसद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola