ePaper

सुनंदा पुष्कर मौत मामला : पुलिस ने कुछ पत्रकारों से पूछताछ शुरू की

Updated at : 22 Jan 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर मौत मामला :  पुलिस ने कुछ पत्रकारों से पूछताछ शुरू की

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम ने आज कुछ पत्रकारों से पूछताछ की है. इन पत्रकारों ने पिछले साल जनवरी में सुनंदा की मौत से कुछ घंटे पहले उनसे बातचीत की थी. पुलिस सुनंदा की रहस्यमय मौत से पहले के घटनाक्रम की कडियों को जोडने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम ने आज कुछ पत्रकारों से पूछताछ की है. इन पत्रकारों ने पिछले साल जनवरी में सुनंदा की मौत से कुछ घंटे पहले उनसे बातचीत की थी. पुलिस सुनंदा की रहस्यमय मौत से पहले के घटनाक्रम की कडियों को जोडने के लिए यह पूछताछ कर रही है.

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्होंने आईपीएल विवाद का उनके समक्ष उल्लेख किया था या उनके पति शशि थरुर की पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों या प्रेस कान्फ्रेंस करने की अपनी किसी योजना का उल्लेख किया था. ये पत्रकार इस बात का उल्लेख कर रहे थे कि सुंनदा को संदेह था कि थरुर का तरार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और पत्रकारों ने सुनंदा को यह कहते हुए उद्धृत किया था कि उन्होंने आईपीएल (विवाद) में उनके (थरुर के) लिए कडी आलोचना मोल ली.

पुलिस सूत्रों ने एक पुरष और दो महिला पत्रकारों को विशेष जांच दल :एसआईटी: द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के संबंध में यह स्पष्टीकरण दिया. इस बात की भी चर्चा है कि थरुर की 52 वर्षीय पत्नी ने 17 जनवरी को ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की योजना बनाई थी, जिस दिन वह यहां पांच सितारा होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola