ड्रग मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ करने वाले अधिकारी का तबादला

Published at :17 Jan 2015 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रग मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ करने वाले अधिकारी का तबादला

नयी दिल्ली : ड्रग नेटवर्क मामले की जांच कर रहे ईडी अधिकारी का तबादला कोलकाता कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से ड्रग नेटवर्क मामले में निरंजन सिंह ने पूछताछ की थी. वहीं खबर है कि इस मामले में दूसरे अधिकारी पर भी तबादले की तलवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ड्रग नेटवर्क मामले की जांच कर रहे ईडी अधिकारी का तबादला कोलकाता कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से ड्रग नेटवर्क मामले में निरंजन सिंह ने पूछताछ की थी. वहीं खबर है कि इस मामले में दूसरे अधिकारी पर भी तबादले की तलवार लटक रही है.

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. गिरीश बाली और असिस्टेंट डायरेक्टर निरंजन सिंह को सौंपी गई थी और उन्होंने मामले की जांच के संबंध में मजीठिया से पूछताछ की थी.

प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ड्रग कारोबार से बनाई गई संपत्ति का पता लगाने के लिए पिछले एक साल से छानबीन कर रहा है.

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब के उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले हैं. ड्रग मामले में उनके नाम का खुलासा ड्रग्‍स रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश भोला ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola