केजरीवाल ने साधा किरण और शाजिया पर निशाना

Published at :16 Jan 2015 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल ने साधा किरण और शाजिया पर निशाना

नयी दिल्ली : अपनी पूर्व सहयोगियों किरण बेदी और शाजिया इल्मी के आप पर नकारात्मक राजनीति के आरोप लगाने से निराश अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि जब कोई आम आदमी सत्ता में आने की कोशिश करता है तो इसे बर्दाश्त नही किया जाता. केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपनी पूर्व सहयोगियों किरण बेदी और शाजिया इल्मी के आप पर नकारात्मक राजनीति के आरोप लगाने से निराश अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि जब कोई आम आदमी सत्ता में आने की कोशिश करता है तो इसे बर्दाश्त नही किया जाता. केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भाजपा उन्हें हराने के लिए संघर्ष कर रही है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री ने और आज किरण जी तथा शाजिया ने भी कहा कि हम नकारात्मक राजनीति करते हैं. लेकिन जनता से मेरा सवाल है कि जो लोग देश को लूटते हैं, वे सत्ता में आते हैं और कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन जब कोई आम आदमी सत्ता में आना चाहता है तो यह सहन नहीं किया जाता ?’’ गौरतलब है कि भाजपा ने आज लगातार दूसरे दिन आम आदमी पार्टी को झटका दिया और पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी को शामिल कर लिया.
एक समय टीम अन्ना में अरविंद केजरीवाल की करीबी सहयोगी रहीं किरण बेदी कल भाजपा में शामिल हो गयीं.केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल उन्हें हराने के लिए संघर्ष कर रही है.उन्होंने कहा, ‘‘आप सकारात्मक राजनीति कर रही है. हम कहते हैं कि 20 नये कॉलेज खोलेंगे, सरकारी स्कूलों को सुधारेंगे, दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे, दिल्ली के गांवों में बुनियादी ढांचे को सुधारेंगे.’’ केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने महिला सुरक्षा पर और भ्रष्टाचार तथा महंगाई रोकने के लिए व्यापक योजना बनाई है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola