जम्मू कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए सात फरवरी को चुनाव
Updated at : 13 Jan 2015 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज जम्मू कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए सात फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है. इन सीटों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने वाला है. जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है वे हैं कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज जम्मू कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए सात फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है. इन सीटों का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने वाला है.
जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है वे हैं कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज (दस फरवरी) तथा नेशनल कांफ्रेंस के गुलाम नबी वानी और मोहम्मद शफी (15 फरवरी ).
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की जायेगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी. इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिये जायेंगे. मतदान 7 फरवरी को होगा और उसी दिन शाम में मतगणना करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




