फडणवीस ने कहा, हम किसी सेलिब्रिटी को अनुचित फायदा नहीं पहुंचाएंगे

नयी दिल्ली : बालीवुड अभिनेता संजय दत्त की छुट्टी को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि सरकार नियमों से चलेगी और किसी को भी अनुचित फायदा नहीं पहुंचाएगी. साथ ही किसी को भी महज इसलिए प्रताडित नहीं किया जाएगा कि वह नामचीन हस्ती है. फडणवीस ने यहां संवाददाताओं […]
नयी दिल्ली : बालीवुड अभिनेता संजय दत्त की छुट्टी को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि सरकार नियमों से चलेगी और किसी को भी अनुचित फायदा नहीं पहुंचाएगी. साथ ही किसी को भी महज इसलिए प्रताडित नहीं किया जाएगा कि वह नामचीन हस्ती है.
फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा कि हम नियमों से चलेंगे. मैंने अपने अधिकारियों से इस बात की जांच करने को कहा कि क्या सभी नियमों का पालन किया गया. क्योंकि हमारी राय है कि सभी कैदी बराबर हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या गैर सेलिब्रिटी हम किसी नामचीन हस्ती को अनुचित फायदा नहीं पहुंचाएंगे लेकिन साथ ही सेलिब्रिटी होने के नाते उसे प्रताडित नहीं किया जाएगा. इसलिए, जो कुछ भी किया गया है वह नियमों के अनुसार किया गया है. हम फिर से जांच करेंगे और अगर किसी नियम को तोडा गया है तो हम कार्रवाई करेंगे.’’
छुट्टी बढाने के संबंध में अपना आवेदन खारिज किए जाने के बाद दत्त आज यरवदा जेल लौट आए. दत्त को 1993 के मुंबई बमकांड मामले में दोषी ठहराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




