रोजगार मेला में बोले पीएम मोदी -दुनिया भारत के युवाओं की स्किल को समझती है, उनकी डिमांड कल्पना से परे बढ़ेगी

Updated:
विज्ञापन
pm modi rojgar mela

रोजगार मेला को ऑनलाइन संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi : भारत के इंजीनियर्स, टेक्निशियन्स और स्किल्ड वर्कर्स की मांग इतनी बढ़ने वाली है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं. यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेला में कही. उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है.

विज्ञापन

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेला में 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन युवाओं के लिए बहुत खास है, क्योंकि अब वे देश की विकास यात्रा में जुड़ गए हैं. वे अब देश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पार्टनर हैं.

विकसित भारत का सपना होगा साकार

पीएम मोदी ने कहा कि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है वे रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजुकेशन और कई दूसरे सेक्टर में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं. आने वाले सालों में एक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में ये युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आपको यहां तक पहुंचाने में आपके परिवार और समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आज हर भारतीय एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. ये संकल्प 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का है.युवा वर्ग को चाहिए कि वे विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए ना सिर्फ अपने परिवार का सोच कर काम करें, बल्कि अपने समाज और देश के लिए भी सोचें.

देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत भी दुनिया के अलग अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य खिल उठे. साथ ही साथ मैं चाहता हूं कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले.पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी दो दिन पहले पांच देशों की यात्रा करके लौटा हूं. कहने को तो ये सिर्फ पांच देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मेरी दर्जनों देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बातें हुईं, विस्तार से चर्चा हुईं. इस दौरान हर जगह मैंने एक बात समान रूप से महसूस की है. दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है.

ये भी पढ़ें : नमाज पर प्रतिबंध के बाद भोजशाला मंदिर परिसर में पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola