ePaper

आज हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा

Updated at : 09 Jan 2015 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
आज हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा

नयी दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने की संभावना है और इस बीच आज शुक्रवार को चुनाव आयोग की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आयोग की बैठक हर मंगलवार और शुक्रवार को होती है तो कल पूरा आयोग बैठक करेगा. जाहिर है कि […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने की संभावना है और इस बीच आज शुक्रवार को चुनाव आयोग की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आयोग की बैठक हर मंगलवार और शुक्रवार को होती है तो कल पूरा आयोग बैठक करेगा.

जाहिर है कि चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूचियों से जुडे विषयों का जायजा लेगा.’’ उन्होंने बैठक को हफ्ते में दो बार होने वाली सामान्य कवायद बताया.70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान आज होने की संभावना है.

सूत्रों ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम इस तरह बनाया जाएगा कि इसकी प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में या ज्यादा से ज्यादा तीसरे हफ्ते में पूरी हो जाए और इसमें सीबीएसई की या अन्य वार्षिक परीक्षाएं बीच में नहीं आएं. सीबीएसई की परीक्षाएं इस साल दो मार्च से शुरु होंगी.
सूत्रों के अनुसार इस समय केवल दिल्ली में चुनाव होने हैं, इसलिए अर्धसैनिक बलों की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी. यहां निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ की करीब 100 कंपनियां पर्याप्त होंगी.हालांकि दिल्ली में पिछले कुछ सालों में अन्य राज्यों की तरह चुनाव में हिंसा का या बूथ पर कब्जा करने की घटनाओं का कोई इतिहास नहीं रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola