सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला दर्ज, चुप्पी साध केरल में इलाज करा रहे हैं शशि थरूर

गुरुवयूर (केरल) : सुनंदा पुष्कर की मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की ओर से हत्या का मामला दर्ज करने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के गुरुवयूर के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में उपचार करा रहे हैं और वह मीडिया से दूरी बनाये हुए हैं. आयुर्वेदिक केंद्र के अधिकारी पेरुमबयिल मान […]
गुरुवयूर (केरल) : सुनंदा पुष्कर की मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की ओर से हत्या का मामला दर्ज करने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के गुरुवयूर के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में उपचार करा रहे हैं और वह मीडिया से दूरी बनाये हुए हैं.
आयुर्वेदिक केंद्र के अधिकारी पेरुमबयिल मान ने कहा कि थरूर की आज मीडिया से मुलाकात की संभावना नहीं है क्योंकि उनके संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक पखवाड़े का कोर्स कल समाप्त होगा.
केंद्र के प्रबंध निदेशक साजी कुरूप ने कहा, सामान्य तौर पर हम यहां उपचार करा रहे मरीजों को कोर्स समाप्त होने से पहले आगंतुकों से मिलने और लंबी बातचीत करने की अनुमति नहीं देते हैं.
उनका उपचार कल समाप्त होगा.इसके बाद उन पर निर्भर करता है कि उन्हें क्या करना है. कुरूप ने कहा कि थरूर की देखरेख डाक्टरों का एक दल कर रहा है और वह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक कोर्स कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, वह खुश हैं और उपचार के दौरान एक पुस्तक लिखने में व्यस्त हैं. नये घटनाक्रम के मद्देनजर थरूर की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए मीडियाकर्मी क्षेत्र में जमे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




