कुश्ती के अखाड़े में उतरे बाबा रामदेव, पहलवान के साथ की कुश्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2015 12:17 AM
हरिद्वार (उत्तराखंड) : योगगुरु बाबा रामदेव ने आज पतंजलि योगपीठ के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक प्रतियोगिता में अपने कुश्ती कौशल दिखाए. प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार की टीम के अनुरोध पर रिंग में उतरे रामदेव ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान विपिन के साथ कुश्ती की. रामदेव ने कहा कि […]
हरिद्वार (उत्तराखंड) : योगगुरु बाबा रामदेव ने आज पतंजलि योगपीठ के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक प्रतियोगिता में अपने कुश्ती कौशल दिखाए. प्रसिद्ध पहलवान सुशील कुमार की टीम के अनुरोध पर रिंग में उतरे रामदेव ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान विपिन के साथ कुश्ती की.
रामदेव ने कहा कि वह लोगों की कबड्डी और कुश्ती जैसे स्वदेशी खेलों तथा भारतीय खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल करने में रुचि पैदा करने के उददेश्य से अखाडे में उतरे. उन्होंने कहा, ‘यह उस तरह से है जैसा कि प्राचीन ऋषि प्रदत्त ने अपने समय में जो योग के लिए किया.’
उनके करीबी सहयोगी बालकृष्ण ने कहा कि प्रतिस्पर्धा योग के अनुशासन, संयम और शाकाहार के लिए समर्पण की तरह है. कुश्ती और कबड्डी टूर्नामेंट में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिला और पुरुष वर्गों के विजेताओं तथा उपविजेताओं को घी के कनस्तर और पीतल का गदा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










