भाजपा के पीडीपी के साथ वार्ता पर उमर ने उठाया सवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2015 3:58 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर: निवर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एएफएसपीए को हटाने की मांग कर रही पीडीपी के साथ बातचीत की खबरों पर भाजपा को आडे हाथ लेते हुए आज कहा कि उन्होंने जब भी यह मुद्दा उठाया तो केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने उन पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया. उमर ने […]
विज्ञापन
श्रीनगर: निवर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एएफएसपीए को हटाने की मांग कर रही पीडीपी के साथ बातचीत की खबरों पर भाजपा को आडे हाथ लेते हुए आज कहा कि उन्होंने जब भी यह मुद्दा उठाया तो केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने उन पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया.
उमर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘मैंने जब एएफएसपीए का मामला उठाया तो मुझ पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया गया. भाजपा सरकार गठन के लिए एएफएसपीए को लेकर पीडीपी के साथ बातचीत कर रही है और यह ठीक है?? ’’उन्होंने पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उस दावे की भी आलोचना की जिसमें पीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन को इसलिए जरुरी बताया है क्योंकि राज्य के बाढ प्रभावित लोगों के लिए उनकी (उमर) सरकार द्वारा केंद्र से मांगी गई 44,000 करोड की विशेष सहायता लेनी है.
उमर ने कहा, ‘‘ हमें बताया जा रहा है कि बाढ राहत के 44,000 करोड के लिए पीडीपी का भाजपा के साथ गठबंधन होना जरुरी है. क्या किसी राज्य को उसका हक नहीं मिलना चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




