दिल्ली : फांसी पर लटकी मिली किशोरी, सीनियर लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र में 15 साल की एक लड़की का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. लड़की के माता पिता का आरोप है कि स्कूल का एक सीनियर लड़का उसका पीछा और परेशान कर रहा था. पुलिस ने कहा कि इस घटना का पता कल चला. हालांकि जांचकर्ताओं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र में 15 साल की एक लड़की का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. लड़की के माता पिता का आरोप है कि स्कूल का एक सीनियर लड़का उसका पीछा और परेशान कर रहा था.
पुलिस ने कहा कि इस घटना का पता कल चला. हालांकि जांचकर्ताओं को अभी तक 17 साल के एक लड़के द्वारा पीछा या परेशान करने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पीछा करने या परेशान करने का कोई सबूत नहीं मिला है. पता चला है कि लड़का और लड़की दोस्त थे और उन्हें स्कूल में एक दूसरे से अक्सर बात करते हुए देखा जाता था.
पुलिस ने कहा कि लड़की ने परसों लड़के से दोस्ती के बारे में अपने माता पिता से लंबी बातचीत की थी और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या माता पिता ने लड़की को डांटा था जिसके वह दुखी हुई हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




