24 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का दावा- समझौता चाहता है ईरान, मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत का प्लान B तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई
24 March Top 20 News: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और अमेरिकी दूत ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि समझौते के बाद अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. ट्रंप का दावा- समझौते के लिए गिड़गिड़ाया ईरान, क्या थमेगी मिडिल ईस्ट की जंग?
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत एक ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के बाद अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन
Middle East War: ईरान ने ट्रंप के नरम रुख पर दावा किया कि अमेरिकी दबाव की नीति विफल रही है. होर्मुज खोलने के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम की समय सीमा पांच दिन बढ़ाने के बाद ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती
Iran Showcases Missile Arsenal: इजराइल और अमेरिका के साथ जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. वीडियो जारी कर इजराइल और अमेरिका को खुली चुनौती दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत का प्लान B तैयार, पीएम मोदी बोले- 53 लाख MT+ पेट्रोलियम रिजर्व
Middle East War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा- घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के पास पर्याप्त पेट्रोलियम स्टॉक उपलब्ध हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील
Election Commission on Officer Transfers in Bengal : कलकत्ता हाईकोर्ट में 79 अधिकारियों के तबादले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई. चुनाव आयोग ने याचिकाकर्ता के सरकारी वकील होने पर सवाल उठाये और तबादलों को निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों का खर्च उठा रही जनता, PWD बना टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार
Mamata Banerjee Rally Funding: बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा है कि ममता बनर्जी की चुनावी रैलियों के लिए PWD के फंड और कर्मचारियों का दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण?
Owaisi Humayun Kabir Alliance: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच गठबंधन पर बवाल मच गया है. टीएमसी, कांग्रेस और शिवसेना ने ओवैसी पर निशाना साधा है. जानें बंगाल में कैसे बदल सकते हैं चुनावी समीकरण. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. सम्राट ने की सीएम नीतीश की तारीफ, RJD ने पूछा- ‘इतना अच्छा काम किया तो बिहार से हटाया क्यों?’
सम्राट चौधरी द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ के बाद RJD ने BJP पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा- अगर नीतीश ने अच्छा काम किया है तो उन्हें बिहार की राजनीति से हटाने की कोशिश क्यों हो रही है? यहां पढ़ें पूरी खबर
9. जेल से छूटते ही अनंत सिंह का ‘बाहुबली शो’! 50 गाड़ियों का काफिला, पटाखों की गूंज, कल 120 KM का रोड शो
Anant Singh Release Beur Jail Roadshow Celebration : बेउर जेल से रिहा होते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया. 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, पटाखों से गूंजता पटना और हजारों समर्थकों की भीड़, अब नजरें कल के 120 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो पर टिकी हैं, जो मोकामा तक सियासी माहौल गरमा सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. Land For Job Case: राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, 1 अप्रैल को अगली सुनवाई
Land For Job: दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. उन्होंने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कुछ डॉक्यूमेंट देने से इनकार किया गया था. अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. पटना में 20 लाख की लूट, अल्पना मार्केट के पास वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस
Patna Robbery: पटना के पाटलिपुत्र थाना के अल्पना मार्केट के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूट लिया. रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का एजेंट जब बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था तभी नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. अब्बु हम फर्स्ट आ गए… बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट चेक कर भावुक हुई रोशनी
Bihar Board Topper Story: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होते ही शहर के महाराज जी पोखर इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया. यहां रहने वाली छात्रा रोशनी प्रवीण ने इंटर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. जैसे ही उन्होंने अपना रिजल्ट देखा और प्रथम श्रेणी से पास होने की खबर मिली, उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. Saraikela: 5 लाख घूस के साथ भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार
Saraikela: एसीबी की टीम ने सरायकेला खरसावां के भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और उसके एक दलाल को पांच लाख रुपये घूस के साथ गिरफ्तार किया है. पूरा मामला पावर ग्रीड के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. 14.2 KG वाले LPG सिलेंडर को 10 KG में बदलने का क्या है सच? सरकार का बयान आया सामने
Fact Check: देशभर में गैस संकट के बीच मीडिया में एक खबर तेजी से फैल रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस खबर पर सरकार का आधिकारिक बयान सामने आ चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. भारत में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’
Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा है. इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी सामने आ चुका है. सोमवार को शेयर किए गए इस टीजर में फोन का डिजाइन और इसकी उपलब्धता से जुड़ी कुछ झलकियां देखने को मिली हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. बचे हुए डेटा को बर्बाद होते देख होता है दुख? राघव चड्ढा ने सदन में पेश किए समाधान
राघव चड्ढा ने राज्यसभा में टेलिकॉम प्लान्स में रोजाना डेटा एक्सपायर की समस्या उजागर की है. उन्होंने सुझाव दिया कि बचा हुआ डेटा रोलओवर, अगले महीने एडजस्ट या दोस्तों को ट्रांसफर किया जा सके. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. LSG में भी अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिलेगा मौका? अश्विन ने बताई वजह
R Ashwin on Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं. लेकिन दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि लखनऊ के पास मयंक यादव और मोहम्मद शमी जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. ऐसे में अर्जुन को पूरे सीजन शायद ही कोई मैच खेलने का मौका मिले. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. IPL 2026: विदेशी खिलाडियों पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- सीधा टीम से बाहर करो
IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है लेकिन कुछ विदेशी खिलाडी टूर्नामेंट में देरी से आ रहे हैं. इस बात पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी नाराज हैं. उनका कहना है कि ये खिलाडी भारतीय मेहमाननवाजी का गलत फायदा उठा रहे हैं. मालिकों को इन्हें तुरंत टीम से बाहर कर देना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. राशनकार्ड वालों की बल्ले-बल्ले, अप्रैल में मिलने जा रहा है 3 महीने का अनाज एक साथ, जानें किसे मिलेगा फायदा
Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने अब अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ देने का फैसला किया है. इससे करोड़ों परिवारों का समय बचेगा और बार-बार दुकान के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें
South OTT Releases: 27 मार्च 2026 को कई नई तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्में और वेब सीरीज ZEE5, Manorama Max, Sun NXT और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगी. आइए जानते हैं इन सभी के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




