अब्बु हम फर्स्ट आ गए… बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट चेक कर भावुक हुई रोशनी

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड की स्टूडेंट रोशनी प्रवीणा

Bihar Board Topper Story: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होते ही शहर के महाराज जी पोखर इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया. यहां रहने वाली छात्रा रोशनी प्रवीण ने इंटर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. जैसे ही उन्होंने अपना रिजल्ट देखा और प्रथम श्रेणी से पास होने की खबर मिली, उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े.

विज्ञापन

Bihar Board Topper Story: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के बाद रोशनी ने सबसे पहले अपने पिता को फोन लगाया. फोन लगते ही उन्होंने जैसे ही अपनी सफलता की बात बताई, उनकी आवाज भर्रा गई और वह भावुक होकर रोने लगीं. फोन के उस पार पिता भी बेटी की मेहनत सफल होने की खबर सुनकर भावुक हो गए. यह पल पूरे परिवार के लिए बेहद खास बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Board Topper Story: रोशनी को मिली आगे बढ़ने की ताकत

रोशनी बताती हैं कि इंटर की तैयारी के दौरान उन्होंने काफी मेहनत की. कई बार पढ़ाई का दबाव भी महसूस हुआ, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया. परिवार के भरोसे और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी. यही वजह है कि आज उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें शानदार परिणाम मिला.

रिजल्ट आने के बाद घर में खुशी का माहौल है. परिवार के लोग और पड़ोसी रोशनी को बधाई देने पहुंच रहे हैं. माता-पिता को अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व है. सभी लोग उसकी लगन और मेहनत की सराहना कर रहे हैं.

टीचर्स ने किया सपोर्ट

रोशनी का कहना है कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं बल्कि उनके माता-पिता और टीचर्स की भी है. उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत करती रहेंगी और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगी.

रोशनी की कहानी यह बताती है कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. रिजल्ट के बाद उनकी आंखों से निकले खुशी के आंसू इस बात की गवाही दे रहे थे कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है.

बिहार बोर्ड साइंस टॉपर्स लिस्ट

क्रम संख्याजिलाछात्र का नामस्कूल/संस्थान का नामप्राप्त अंकप्रतिशतरैंक
1समस्तीपुरआदित्य प्रकाश अमनउच्च माध्यमिक विद्यालय, पांध, समस्तीपुर48196.20%1
2सीतामढ़ीसाक्षी कुमारीएच/एस मझरगंज, सीतामढ़ी47995.80%2
3नवादासपना कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, नवाडीह, नवादा47995.80%2
4बेगूसरायअनामिका कुमारीराजकीयकृत के. एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी, बेगूसराय47895.60%3
5दरभंगासत्यम कुमार+2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर, सिंघवाड़ा, दरभंगा47695.20%4
6मुजफ्फरपुरपलक कुमारीराजकीयकृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीजपुर, सरैया, मुजफ्फरपुर47595.00%5

साइंस स्ट्रीम में इस बार समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है. उन्होंने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना रही हैं.

यह भी पढ़ें: BSEB ने तोड़ा रिकॉर्ड, 25 दिनों में तैयार किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन