चुन्नी काका का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

अहमदाबाद: भूमि अधिकारों के लिए लडने वाले गांधीवादी नेता चुन्नीभाई वैद्य का आज बडी उम्र से जुडी समस्याओं के चलते निधन हो गया. गुजरात में लोग प्यार से उन्हें ‘चुन्नी काका’ कहकर बुलाते थे. उनके सहयोगियों ने बताया कि 97 वर्षीय वैद्य ने आज सुबह अपने घर में आखिरी सांस ली. वैद्य के निधन पर […]
अहमदाबाद: भूमि अधिकारों के लिए लडने वाले गांधीवादी नेता चुन्नीभाई वैद्य का आज बडी उम्र से जुडी समस्याओं के चलते निधन हो गया. गुजरात में लोग प्यार से उन्हें ‘चुन्नी काका’ कहकर बुलाते थे.
उनके सहयोगियों ने बताया कि 97 वर्षीय वैद्य ने आज सुबह अपने घर में आखिरी सांस ली. वैद्य के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं गांधीवादी श्री चुन्नीभाई वैद्य के निधन से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.’’ उनके परिवार में पुत्री-दामाद और नवासे नवासियां हैं. उनका अंतिम संस्कार वदाज क्षेत्र में दोपहर बाद दधीचि श्मशानघाट पर किया जाएगा. रविवार को गांधी आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा.
I am saddened by the passing away of eminent Gandhian Shri Chunibhai Vaidya. My condolences to his family. May his soul attain eternal peace
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2014
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




