आप पार्टी कर रही है सोशल मीडिया पर चुनाव कराने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है. दिसंबर का अंत करीब आने के बाद भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न होने के बाद पार्टी ने अपनी इस मांग को तेज कर दिया है. पार्टी प्रवक्ता अतिशी मारलेना ने कहा, ‘‘ऐसी कुछ अपुष्ट खबरें मिल रही […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव कराने की मांग तेज कर दी है. दिसंबर का अंत करीब आने के बाद भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न होने के बाद पार्टी ने अपनी इस मांग को तेज कर दिया है.
पार्टी प्रवक्ता अतिशी मारलेना ने कहा, ‘‘ऐसी कुछ अपुष्ट खबरें मिल रही हैं कि चुनाव की तारीखों को अप्रैल तक के लिए टाला जा सकता है.’’आप के सूत्रों ने बताया कि पार्टी को आशंका है कि यदि जम्मू-कश्मीर और झारखंड चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आते हैं तो दिल्ली में चुनाव की तारीखों को अप्रैल तक टाला जा सकता है. ऐसी भी उम्मीद है कि चुनाव फरवरी में कराए जाएं क्योंकि तब तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगे हुऐ एक वर्ष हो जाएगा.
पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘नवंबर के आखिरी सप्ताह में उप चुनाव कराए जाने थे लेकिन पिछले महीने ही विधानसभा को भंग कर दिया गया. एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भाजपा कोई खेल खेल कर चुनाव की तारीखों को आगे बढा सकती है. हम चुनावों को पहले कराने के लिए एक बहस खडी करना चाहते हैं.’’ केजरीवाल ने कल ट्वीट किया था, ‘‘क्या दिल्ली के चुनावों को अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है? भाजपा इतना डर क्यों रही है?’’ पिछले साल फरवरी में सत्ता छोडने के बाद से आप ताजा चुनाव कराने की मांग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










