ePaper

ठिठुरा उत्तर भारत, कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली

Updated at : 19 Dec 2014 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
ठिठुरा उत्तर भारत, कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली

नयी दिल्ली : देश की राजधानी में आज का तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं यहां विजिब्लिटी 50 मीटर रिकार्ड की गई. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाडी इलाकों में कडाके की ठंड होने के साथ उत्तर भारत में आज ठंड और बढ गयी. साथ ही मैदानी भागों के बडे हिस्से में घने कोहरे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी में आज का तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं यहां विजिब्लिटी 50 मीटर रिकार्ड की गई. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाडी इलाकों में कडाके की ठंड होने के साथ उत्तर भारत में आज ठंड और बढ गयी. साथ ही मैदानी भागों के बडे हिस्से में घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापतान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर ठंड का प्रकोप बना रहा और कोहरे की घनी चादर से लगातार दूसरे दिन सडक यातायात बाधित रहा. अमृतसर 2.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ कडाके की ठंड की चपेट में रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.8 डिग्री और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चंडीगढ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा जबकि हरियाणा में तीन डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडी जगह रहा. हिसार में यह चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा और करीब एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई.

जयपुर में आज सुबह एक अज्ञात प्रौढ व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई या किसी और कारण से, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा. जयपुर में कल रात 5.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि चुरु और उदयपुर में यह क्रमश: 3.1 डिग्री और 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

उत्तर प्रदेश में पारे के और नीचे जाने के साथ कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा और मुजफ्फरनगर एवं आगरा दोनों ही जगहों पर न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह एवं करगिल में मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस कम के न्यूनतम तापमान के साथ लेह राज्य में सबसे ठंडी जगह रहा जबकि करगिल में यह शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. हिमाचल प्रदेश में भी कडाके की ठंड जारी रही. कुल्लू और मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर लगातार छठे दिन बिजली, पानी और दूसरी सेवाएं नदारद रहीं जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें जारी रहीं.

राज्य में बर्फबारी की वजह से कम से कम 295 सडकें अब भी बंद हैं. राज्य के केलोंग, मनाली और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 11.2, 4.0 और 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और धर्मशाला में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola