संविधान में दिए गए महत्वपूर्ण आश्वासनों को लागू करें : प्रणब मुखर्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2014 10:40 PM
मसूरी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिविल सेवकों को संविधान में दिए गए महत्वपूर्ण आश्वासनों को लागू करने को कहा है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में सिविल सेवकों के 89वें बैच के पासिंग आउट के दौरान अपने भाषण में मुखर्जी ने कहा कि किसी भी नागरिक सेवा का आखिरी उद्देश्य इस देश की […]
मसूरी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिविल सेवकों को संविधान में दिए गए महत्वपूर्ण आश्वासनों को लागू करने को कहा है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में सिविल सेवकों के 89वें बैच के पासिंग आउट के दौरान अपने भाषण में मुखर्जी ने कहा कि किसी भी नागरिक सेवा का आखिरी उद्देश्य इस देश की संविधान के मुताबिक सेवा करना है, जिसे देश के लोगों ने खुद अपने लिए बनाया है.
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हम सभी के लिए राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम सभी के लिए समानता और स्वतंत्रता तथा समान दर्जा एवं अवसर मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कोई भी धर्म अपनाने, आस्था और उपासना की स्वतंत्रता है. हमने व्यक्ति की गरिमा और इस महान देश की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










