गोडसे के महिमामंडन पर कांग्रेस ने किया राज्यसभा में हंगामा

नयी दिल्ली : महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को महाराष्ट्र में एक समारोह के दौरान महिमामंडित किये जाने का भारी विरोध करते हुए कांग्रेस ने आज राज्यसभा में जमकर हंगामा किया. हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार स्थगित करनी पड़ी. संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने इस मामले पर सरकार का […]
नयी दिल्ली : महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को महाराष्ट्र में एक समारोह के दौरान महिमामंडित किये जाने का भारी विरोध करते हुए कांग्रेस ने आज राज्यसभा में जमकर हंगामा किया. हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार स्थगित करनी पड़ी.
संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इस तरह के किसी शख्स के महिमामंडन का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि उन्होंने इस मामले में किसी विशिष्ट संगठन को बदनाम करने के प्रयासों को खारिज किया.
गौरतलब है कि कांग्रेसी सदस्यों ने यह मुद्दा उठाते समय गोडसे को महिमामंडित करने संबंधित समारोह के आयोजन के पीछे एक विशिष्ट संगठन का नाम लिया था लेकिन उपसभापति पीजे कुरियन ने इस संगठन का नाम सदन की कार्यवाही से निकाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




