एक और ड्राइवर वैन में स्कूली बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इंदौर : दिल्ली में कैब रेप कांड का शोर के बीच इसी से मिलता-जुलता एक वाकया इंदौर में सामने आया है. वहां पुलिस ने आज एक वैन चालक को पांच वर्षीया स्कूली छात्र से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी क्षेत्र) आबिद खान ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय सोलंकी (उम्र 25) […]
विज्ञापन
इंदौर : दिल्ली में कैब रेप कांड का शोर के बीच इसी से मिलता-जुलता एक वाकया इंदौर में सामने आया है. वहां पुलिस ने आज एक वैन चालक को पांच वर्षीया स्कूली छात्र से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया.
पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी क्षेत्र) आबिद खान ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय सोलंकी (उम्र 25) के रूप में हुई है. वह वैन से बच्चों को उनके घर से स्कूल ले जाने और स्कूल से वापस घर छोड़ने का काम करता है.
खान ने बताया, ‘‘सोलंकी ने एरोड्रम क्षेत्र में एक निजी स्कूल में केजी -1 में पढ़ने वाली पांच वर्षीया बच्ची के साथ कल शाम तब कथित रूप से दुष्कर्म किया, जब वह वैन में अकेली थी. इस घटना से पहले वैन चालक ने दूसरे सभी स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ दिया था.’’ उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित स्कूली बच्ची ने घर पहुंचने पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










