शिवसेना ने कहा, कांग्रेस को विपक्ष के नेता पद से वंचित करना अनुचित
Updated at : 06 Dec 2014 3:44 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे द्वारा विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद के लिए कांग्रेस एवं राकांपा के बीच मचे घमासान के बीच शिवसेना ने आज कहा कि कांग्रेस को इस पद से वंचित करना अनुचित होगा. शिवसेना के भाजपा के साथ मतभेद खत्म होने और राज्य […]
विज्ञापन
मुंबई: शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे द्वारा विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद के लिए कांग्रेस एवं राकांपा के बीच मचे घमासान के बीच शिवसेना ने आज कहा कि कांग्रेस को इस पद से वंचित करना अनुचित होगा.
शिवसेना के भाजपा के साथ मतभेद खत्म होने और राज्य सरकार का हिस्सा बनने के बाद कांग्रेस और राकांपा की नजरें विधानसभा में विपक्ष के नेता और विधानपरिषद के सभापति पद पर टिकी हैं.शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘‘कानून के मुताबिक सबसे अधिक विधायक वाली दूसरी बडी पार्टी विधानसभा में विपक्ष के नेता पद का दावा कर सकती है. सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस के पांच विधायक अयोग्य ठहराए गए हैं या नहीं.
लेकिन यदि आप (राकांपा) अयोग्य ठहराए जाने को अपने नेता विपक्ष के दावे के औजार के रुप में इस्तेमाल करेंगे तो यह कांग्रेस के साथ नाइंसाफी होगी. ’’पार्टी ने कहा कि राकांपा अक्तूबर में हुए चुनाव के बाद राज्य में खिसककर चौथे स्थान पर चली गयी है अतएव उसे राजनीति में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




