Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के साथ हुआ नए साल का आगमन, जानिए 2 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2025 5:59 PM
ठंड से बचने के लिए अलाव के सामने बैठे लोग
Weather Forecast: नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है. दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम का यही हाल रहेगा.
Weather Forecast: नये साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है. दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्य भीषण सर्दी की चपेट में हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण इन मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर भी चल रही है. जिसके कारण कनकनी वाली सर्दी बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

पहाड़ों में जारी है बर्फबारी
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का भी अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में गिरा पारा
नये साल की शुरुआत दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में सर्दी और शीतलहर का सितम जारी रहेगा.

यूपी में 5 डिग्री से भी नीचे जाएगा पारा
यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में कम से कम 50 जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी
राजस्थान में उत्तरी बफीर्ली हवाओं के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में गलन वाली ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. कई जगहों पर घना कोहरा जम रहा है. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार शीतलहर आने वाले दो तीन दिनों तक जारी रह सकता है. जयपुर, अजमेर, राजसमंद, सीकर, पाली, कोटा, जोधपुर, उदयपुर में ठंड के साथ धुंध छा रहा है.

पंजाब हरियाणा में भीषण सर्दी
हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. तापमान में गिरावट से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. हरियाणा का नारनौल मंगलवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

झारखंड का मौसम
झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है. कई जिलों में शीतलहर भी चल सकती है.

बिहार का मौसम
बिहार के का भी है. पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी. कई इलाकों में घना कोहरा जमने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










