19 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: होर्मुज में ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाज पर गोलीबारी की, पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित

Updated:
विज्ञापन
19 April Top 20 News

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का पहरा, फोटो एक्स

19 April Top 20 News: नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम संसद में पास नहीं होने पर पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया. उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा- बिल को लोकसभा में गिराकर कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों ने पाप किया है. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करते हुए वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला तेज कर दिया है. शनिवार को भारतीय ध्वज वाले जहाज पर ईरान ने गोलीबारी की. जिसके बाद भारत का इसका कड़ा विरोध किया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती

महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस, डीएमके, टीमएमसी और सपा सहित विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया. उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति को सम्मान देने का हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. गोलीबारी से होर्मुज स्ट्रेट दहला, दो जहाजों पर ईरान का हमला, भारत ने विरोध दर्ज कराया

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी बड़ा दी है. तो विरोध में ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है और जहाजों पर गोलीबारी शुरू कर दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाज पर गोलीबारी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. आतंकी साजिश का भंडाफोड़: टॉय कार का इस्तेमाल कर धमाके की थी तैयारी, 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकी टॉय कार के सहारे बड़े धमाके की तैयारी कर रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. महिला आरक्षण: जब पक्ष-विपक्ष दोनों समर्थक, तो 543 सीटों पर क्यों लागू नहीं हो सकता कानून?

महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 में कानून बन चुका है, सरकार ने इसे 17 अप्रैल 2026 को नोटिफाई भी कर दिया है. बावजूद इसके कानून का लाभ महिलाओं को अबतक नहीं मिल पाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. राहुल गांधी ने महिला आरक्षण अधिनियम की पहेली का जवाब 16 क्यों बताया, आइए समझें

महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस विधेयक से जुड़ी एक पहेली का जिक्र किया है. यह पहेली 16 अंकों से जुड़ी है. राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान यह कहा कि यह बिल 16 अप्रैल को पेश हुआ है, मैंने जब अपने फोन पर तारीख देखी, तो यह समझ गया कि इस बिल का पास कराने की कोशिश एक गलती है. आइए समझते हैं क्या है इस पहेली का अर्थ? पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: बुधवार तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से होगी बमबारी

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग में बुधवार का दिन बेहद खास होने वाला है. अगर इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत फेल हुई, तो ट्रंप ने फिर से बमबारी की चेतावनी दी है. वहीं, परमाणु हथियारों के लिए जरूरी यूरेनियम को कब्जे में लेने की बात पर ईरान ने भी कड़ा जवाब दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. ईरान ने ट्रंप को दी सलाह: ‘फोन बंद कर सो जाएं, बीबी को करें ब्लॉक’; होर्मुज को खुला रखने का दावा बताया झूठा

ट्रंप के ‘होर्मुज’ वाले दावों पर ईरान ने करारा जवाब दिया है. ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सोशल मीडिया से दूर रहने और इजरायली पीएम को ब्लॉक करने की सलाह दी. संसद स्पीकर गालीबाफ ने ट्रंप के दावों को सफेद झूठ बताते हुए समुद्री रास्ता बंद करने की चेतावनी भी जारी कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. DA और DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को केंद्र की मंजूरी, देखें मंत्रिमंडल के अहम फैसले

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शनिवार को कई बड़े फैसले लिए गए. जिसमें सबसे अहम है, DA और DR में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. स्वास्थ्य सेवाओं में नंबर-1 बना झारखंड: यूपी को पछाड़कर डॉक्यूमेंटेशन में पाया पहला स्थान, केंद्र ने किया सम्मानित

झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है! पुणे में आयोजित ‘राष्ट्रीय चिंतन शिविर’ में आयुष्मान भारत योजना के सफल डॉक्यूमेंटेशन के लिए झारखंड को पूरे देश में पहला स्थान मिला है. रांची सदर अस्पताल के उपचार मॉडल की न केवल सराहना की गई, बल्कि इसे अन्य राज्यों के लिए एक बेंचमार्क बताया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

झारखंड में पेंशनभोगियों के हक पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. सेवानिवृत्त कर्मियों को बकाया भुगतान न करने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार का वेतन रोकने की चेतावनी दी है. यही नहीं, हजारीबाग और रामगढ़ के उपायुक्तों समेत चार अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक भी बरकरार रखी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TMC के लिए प्रचार करने के आरोप में 5 BLO सस्पेंड

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बीएलओ को सस्पेंड कर दिया है. इन पर टीएमसी के लिए गुप्त रूप से प्रचार करने का आरोप था. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

12. पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पुरुलिया में जनसभा करेंगे. रायबाघिनी मैदान में तैयारियों का जायजा और सुरक्षा के कड़े इंतजामों पर विशेष रिपोर्ट. 9 सीटों पर जीत का मंत्र देंगे पीएम. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. ममता बनर्जी के लिए पुरुलिया में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर घूमती है BJP

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पुरुलिया के काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया. उन्होंने महंगाई, ईडी-सीबीआई के छापे और भाजपा की चुनावी रणनीति पर तीखे सवाल उठाये. पढ़ें पूरी खबर. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. महिला आरक्षण बिल पर घमासान, पटना समेत पूरे बिहार में 20 अप्रैल को सड़क पर उतरेगी नारी शक्ति

नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन संसद में पारित न होने से बिहार की महिलाओं में भारी नाराजगी है. इसके विरोध में 20 अप्रैल को पूरे बिहार में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, श्रवण कुमार को Y प्लस

बिहार सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लिया है. विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ कैटेगरी से घटाकर Z कर दी गई है. निशांत कुमार को Z और श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बहुमत करेंगे साबित, एक दिन का होगा विशेष सत्र

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे. 24 तारीख को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस दौरान सीएम सम्राट विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे. आज ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. RCB vs DC: रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जीता दिल्ली, आरसीबी को 6 विकेट से हराया

IPL 2026 के इस मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार रन चेज करते हुए Royal Challengers Bengaluru को 6 विकेट से हरा दिया. Tristan Stubbs और KL Rahul की पारियों ने मैच का रुख बदल दिया. दोनों ने पचासा जड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. NIFT एंट्रेंस स्टेज 2 के लिए एग्जाम सिटी जारी, यहां करें चेक

NIFT एंट्रेंस एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NIFTEE Stage-II परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए जड़ा फास्टेस्ट फिफ्टी, CSK के खिलाफ किया धमाल

IPL 2026 के मैच में Sunrisers Hyderabad के बल्लेबाज Abhishek Sharma ने अपनी टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़कर सनराइजर्स को तगड़ी शुरुआत दी. उन्होंने Chennai Super Kings के खिलाफ 15 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली, जो उनके पिछले 16 गेंद की जड़ी गई फिफ्टी के रिकॉर्ड से बेहतर है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. 60% महंगाई भत्ते के बाद अब कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? समझें पूरा गणित

महंगाई भत्ता 60% होने के बाद अब सबकी नजरें 8वें वेतन आयोग पर हैं. जानिए कैसे फिटमेंट फैक्टर आपकी बेसिक सैलरी को ₹35,400 से सीधे ₹1.35 लाख के पार पहुंचा सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola