DA और DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को केंद्र की मंजूरी, देखें मंत्रिमंडल के अहम फैसले

Updated:
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अश्विनी वैष्णव, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Union Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शनिवार को कई बड़े फैसले लिए गए. जिसमें सबसे अहम है, DA और DR में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी.

विज्ञापन

Union Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया. इससे केंद्र सरकार के लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- महंगाई भत्ते और महंगाई राहत, दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल 6,791.24 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा. अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2026 से दी जाएगी.

विज्ञापन

मंत्रिमंडल में लिए गए अन्य फैसले

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों में शिपिंग सेक्टर के लिए भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल शामिल है. साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चरण 3) को तीन साल के लिए आगे बढ़ाया गया है. दो रेल परियोजनाएं भी शामिल हैं: गाजियाबाद से सीतापुर तक तीसरी और चौथी लाइन, और राजमुंदरी से विशाखापत्तनम तक तीसरी और चौथी लाइन… एक बड़ा फैसला लिया गया है.

क्या है भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल

केंद्र सरकार ने भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल के गठन को मंजूरी दी है. अश्विनी वैष्णव ने बताया- समुद्र में जाने वाले हर जहाज का बीमा होता है. कई तरह की गतिविधियों के लिए बीमा उपलब्ध है. नुकसान की भरपाई के लिए बेसिक इंश्योरेंस होता है. दूसरा, सुरक्षा और क्षतिपूर्ति (Indemnity) के लिए होता है… समुद्री बीमा के लिए लगभग 12,980 करोड़ रुपये का एक ‘सॉवरेन गारंटी फंड’ बनाया जाएगा. यह समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी प्रकार के जोखिमों को कवर करेगा, जिसमें मशीनरी, माल (Cargo) और युद्ध से जुड़े जोखिम शामिल हैं. यह सुविधा भारतीय ध्वज वाले जहाजों, भारतीय नियंत्रण वाले जहाजों, और उन जहाजों को दी जाएगी जिनका उद्गम या गंतव्य भारत में है. यह योजना दस साल की अवधि के लिए होगी, जिसे पांच साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola