जेएनयू की छात्रा ने लगाया साथी पर बलात्कार का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याल की 25 साल की छात्रा ने अपने साथी छात्र पर बलात्कार का आरोप लगाया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथी उसे शादी करने का झासा दिया और उसके साथ बार- बार दुष्कर्म करता रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना का रहने वाला आरोपी छात्र फरार है और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याल की 25 साल की छात्रा ने अपने साथी छात्र पर बलात्कार का आरोप लगाया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके साथी उसे शादी करने का झासा दिया और उसके साथ बार- बार दुष्कर्म करता रहा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना का रहने वाला आरोपी छात्र फरार है और उसे पकडने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. घटना कल दोपहर बाद उस समय तब प्रकाश में आई जब महिला ने पीसीआर को फोन किया और पुलिस को मामले की सूचना दी.
पीडिता को तब चिकित्सा परीक्षण के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान :एम्स: भेजा गया. उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार)और धारा 506 (आपराधिक इरादे) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा, ‘‘लडकी आरोपी की मित्र थी और शादी के वायदे पर वह उसके करीब आई. उसने :आरोपी: हॉस्टल रुम में और मुनिरका स्थित अपने फ्लैट में विभिन्न मौकों पर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया.’’ शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि आरोपी ने इसकी फिल्म भी बना ली और पुलिस के पास जाने की स्थिति में नतीजा भुगतने की धमकी दी.
पीडिता ने यह भी दावा किया है कि उसने मामले के बारे में पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










