थलसेना ने नियंत्रण रेखा के पास नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक जवान जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2014 11:03 PM

विज्ञापन

जम्मू : भारतीय थलसेना ने जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस घटना में एक जवान जख्मी हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आज कुछ आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के […]

विज्ञापन
जम्मू : भारतीय थलसेना ने जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस घटना में एक जवान जख्मी हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आज कुछ आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के पास पल्लनवाला अग्रिम इलाके में घुसपैठ की कोशिश की.
प्रवक्ता ने बताया कि थलसेना के जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कर दी. उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक जवान जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि घायल जवान की हालत स्थिर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola