झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा की 81 में से 20 सीटों के लिए दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना आज जारी हो गयी है. दूसरे चरण में दो दिसंबर को बहरगोरा, घाटशिला, पोतका, जगसलाई, जमशेदपुर, जमशेदपुर (सु.), सराइकेला, चाइबासा, माझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खारसावन, तमार, तोरपा, खुंती, मंडार, सिसाइ, सिमदेगा और कोलबीरा सीटों पर मतदान होगा. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा की 81 में से 20 सीटों के लिए दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना आज जारी हो गयी है.
दूसरे चरण में दो दिसंबर को बहरगोरा, घाटशिला, पोतका, जगसलाई, जमशेदपुर, जमशेदपुर (सु.), सराइकेला, चाइबासा, माझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खारसावन, तमार, तोरपा, खुंती, मंडार, सिसाइ, सिमदेगा और कोलबीरा सीटों पर मतदान होगा.
दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 14 नवंबर होगी जबकि 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 17 नवंबर को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन होगा.
झारखण्ड में पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










