ePaper

नये साल का प्लान चौपट रेलवे ने रद्द की 30 ट्रेनें

Updated at : 02 Nov 2014 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल का प्लान चौपट रेलवे ने रद्द की 30 ट्रेनें

यदि आप 31 दिसंबर से से 15 फरवरी तक कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे ने धुंध के कारण कई ट्रेनों के रुट में बदलाव किया है साथ ही कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है.यदि आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन […]

विज्ञापन

यदि आप 31 दिसंबर से से 15 फरवरी तक कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे ने धुंध के कारण कई ट्रेनों के रुट में बदलाव किया है साथ ही कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है.यदि आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें कहीं ऐसा न हो क‍ि आपका समय नष्‍ट हो और आप अपने परिवार के साथ प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रह जायें.

ट्रेन के इस फेरबदल से रेलवे को काफी नुकसान होने की उम्मीद है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ने तीस से ज्यादा ट्रेनें रद्द की है. रेलवे ने यह फैसला अचानक लिया है जिससे यात्रियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है. त्योहारों के खत्म होने के बाद लोग नये साल की तैयारी शुरु कर देते हैं जिसके तहत वे सपरिवार घूमने का प्लान करते हैं. रेलवे के इस फैसले से इनका प्लान चौपट हो सकता है.

रद्द की गई ट्रेन की सूची इस प्रकार है…


12873/12874 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
14265/14265 जनता एक्सप्रेस
14043/14044 कोटद्वार-दिल्ली
14005/14006 सीतामढ़ी-दिल्ली
14309/14310 उज्जैन-देहरादून
14211/14212 आगरा कैंट-नई दिल्ली
14681/14682 नई दिल्ली-झारखंड
15209/15210 सहरसा-अमृतसर
15203/15204 बरौनी-लखनऊ
19611/19612 अजमेर-अमृतसर
19613/19614 अजमेर-अमृतसर
14521/14522 दिल्ली-अंबाला
14525/14526 अंबाला-श्री गंगा नगर
15107/15108 छपरा-मथुरा
14723/14724 कानपुर भिवानी
12369/12370 हावड़ा-हरिद्वार
12043/12044 नई दिल्ली-मोगा
13119/13120 सियालदाह-दिल्ली
14115/14116 इलाहाबाद-हरिद्वार
14713/14714 श्री गंगानगर जम्मूतवी
12435/12436 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली
12455/12456 दिल्ली-बीकानेर
12037/12038 नई दिल्ली-लुधियाना
11123/11124 बरौनी-ग्वालियर
12537/12538 मुजफ्फरपुरमण्डुआडीह
13255/13256 दानापुर-चंडीगढ़
13257/13258 राजेंद्र नगर-दिल्ली
15275/15276 सहरसा-बरौनी
14323/14324 नई दिल्ली-रोहतक
15483/15484 अलीपुर द्वार-दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola