पीएम मोदी ने की मन की बात : कहा, पता नहीं विदेशों में कितना है काला धन पर लाकर रहूंगा
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से जनता के साथ रू-ब-रू हुए. पीएम मोदी ने देश के तमाम रेडियो स्टेशन ( आकाशवाणी केंद्रों) के माध्यम से लोगों से मन की बात कार्यक्रम के तहत कहा कि मैं बहुत दिनों के बाद आप लोगों से रू-ब-रू हो […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से जनता के साथ रू-ब-रू हुए. पीएम मोदी ने देश के तमाम रेडियो स्टेशन ( आकाशवाणी केंद्रों) के माध्यम से लोगों से मन की बात कार्यक्रम के तहत कहा कि मैं बहुत दिनों के बाद आप लोगों से रू-ब-रू हो रहा हूं. आप सभी को शुभकामना.
पिछली बार जो जो मैंने बातें की थी मुझे उन बातों के बाद एक नया अहसास हुआ है, एक नयी अनुभूति हुई है. मुझे लगता हैं की देश बहुत आगे है सरकारें बहुत पीछे है, और मैं अनुभव से कहता हूं की सरकारों को भी अपनी सोच बदलना बहुत ज़रूरी है.
मैं देख रहा हूं की युवा भारत कुछ न कुछ करने के लिए कमिटेड है, लालायित हैं अवसर खोज रहा है और अपने तरीके से कर भी रहा है. मैंने पिछली बार कहा था की कम से कम एक खादी का वस्त्र खरीदये. मुझे जानकारी मिली है की एक सप्ताह में खादी की बिक्री में करीब 125 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी. देश की जनता हम जो सोचते हैं उससे भी कई गुना आगे है. मैं भारत वासियों को प्रणाम करता हूं.मोदी ने स्वच्छता कार्यक्रम की बात करते हुए कहा कि गन्दगी से बीमारी आती है और बीमारी सबसे पहले गरीब के घर पर दस्तक देती है.
विदेशों में जमा कालेधन को देश में वापस लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश से बाहर गये गरीबों के पैसे की पाई-पाई वापस लायी जायेगी, यह उनकी प्रतिबद्धता है और वह इस दिशा में सही रास्ते पर बढ़ रहे हैं.
आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जहां तक कालेधन का सवाल है, मेरे देशवाशी इस प्रधान सेवक पर भरोसा करें, भारत के गरीब का पैसा जो बाहर गया है, वह पाई-पाई वापस आयेगा, यह मेरी प्रतिबद्धता है. इसके रास्ते क्या होंगे, तरीके क्या होंगे… इस पर मतभिन्नता हो सकती है. लोकतंत्र में ऐसा होता है.
उन्होंने कहा, और मैं सच में मन से करना चाहता हूं. यह मेरे मन की बात है. मेरी जितनी समझ है, मैं इस बारे में सही रास्ते पर हूं. प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे विश्वास है कि देश वासियों को मेरे शब्दों पर भरोसा है, मेरे इरादों पर भरोसा है. लेकिन एक बार मैं फिर अपनी तरफ से दोहराना चाहता हूं. यह मेरे लिए आर्टिकल ऑफ फेथ है.
मोदी ने कहा, कालाधन कितना है, इसके बारे में न मुझे मालूम है, न सरकार को मालूम है, किसी को पता नहीं है. पिछली सरकार को भी इसकी जानकारी नहीं थी. मैं आंकडों में नहीं उलझना चाहता कि यह एक रुपया है, लाख है, करोड है या अरब रुपये है. बस यह (कालाधन) वापस आना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे प्रयासों में कोई कमी नहीं होगी, कोई कोताही नहीं बरती जायेगी. आपके लिए जो भी, जब भी करना पड़े जरुर करुंगा.
Listen to @PMOIndia @narendramodi's #ManKiBaat #PMonAIRhttps://t.co/O0uSw7zRwS
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 2, 2014
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ सीधे जुड़ने के लिए रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की. मोदी के इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा और ढेरों प्रशंसा वाले मैसेज भी किये.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला रेडियो कार्यक्रम मन की बात 3 अक्टूबर को किया था. इस कार्यक्रम को देश के अधिक-से-अधिक लोगों ने सुना और मोदी को ट्वीट के माध्यम से मैसेज भी किये. जनता से मिल रही प्रशंसा से मोदी भी काफी गदगद हैं. उन्होंने ट्वीट कर लोगों को कार्यक्रम की प्रशंसा के लिए धन्यवाद किया. मोदी ने ट्वीट में कहा कि मैं जनता की टिप्पणियों को पढ़ रहा हूं. सभी के विचारों और सुझावों को पढ़ने के बाद बहुत अच्छा लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










