ePaper

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ट्विटर पर किया नमन

Updated at : 31 Oct 2014 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ट्विटर पर किया नमन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया. आज सुबह उन्होंने ट्वीट किया कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को याद करने में देश के लोगों के साथ हूं. मैं उन्हें नमन करता हूं. गौरतलब है कि आज इंदिरा गांधी की 30 वीं पुण्य […]

विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया. आज सुबह उन्होंने ट्वीट किया कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को याद करने में देश के लोगों के साथ हूं. मैं उन्हें नमन करता हूं. गौरतलब है कि आज इंदिरा गांधी की 30 वीं पुण्य तिथि है.

वहीं देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के 138 वीं जयंती पर उन्होंने लिखा है कि भारत मां के महान सपूत, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शत् शत् नमन करता हूं.

इस अवसर पर केंद्र सरकार ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखायेंगे.

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने पर कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए शशि थरुर ने इंदिरा गांधी की शहादत को नजरअंदाज करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार किया. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है. थरुर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘शर्मनाक है कि सरकार हमारी उन प्रधानमंत्री की शहादत को नजरअंदाज कर रही है, जिनकी उनके कार्यकाल में ही हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola