ePaper

फडणवीस के नेतृत्व में नम्बर एक राज्य बनेगा महाराष्ट्र : गडकरी

Updated at : 28 Oct 2014 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
फडणवीस के नेतृत्व में नम्बर एक राज्य बनेगा महाराष्ट्र : गडकरी

नागपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र ‘‘देश का नम्बर एक राज्य बनेगा.’’ गडकरी आज यहां पहुंचे जिनका नाम विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बडी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में था. गडकरी […]

विज्ञापन

नागपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र ‘‘देश का नम्बर एक राज्य बनेगा.’’ गडकरी आज यहां पहुंचे जिनका नाम विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बडी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में था.

गडकरी ने संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री के रुप में फडणवीस राज्य को अच्छे शासन के रास्ते पर आगे बढाएंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.गडकरी ने कहा कि फडणवीस के शासन में आने से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर को उसका वाजिब हक मिलेगा तथा प्रतिष्ठित ‘मल्टी माडल इंटरनेशनल पैसेंजर एंड कार्गो हब’ परियोजना को गति मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola