ePaper

प्रधानमंत्री के कश्‍मीर बाढ़ पीडितों के साथ दीवाली मनाने की मुस्लिम संगठन ने की सराहना

Updated at : 23 Oct 2014 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कश्‍मीर बाढ़ पीडितों के साथ दीवाली मनाने की मुस्लिम संगठन ने की सराहना

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्‍मीर के दौरे की मुस्लिम संगठनों ने सराहना की है. अखिल भारतीय इमाम प्रमुख उमर इलियास ने कहा कि प्रधानमंत्री आज दीवाली कश्‍मीर के बाढ़ पीडितों के साथ मनाने जा रहे हैं. उनके इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है. वहीं एनसीपी नेता तारीक अनवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्‍मीर के दौरे की मुस्लिम संगठनों ने सराहना की है. अखिल भारतीय इमाम प्रमुख उमर इलियास ने कहा कि प्रधानमंत्री आज दीवाली कश्‍मीर के बाढ़ पीडितों के साथ मनाने जा रहे हैं. उनके इस कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है.

वहीं एनसीपी नेता तारीक अनवार ने मोदी के काश्‍मीर दौरा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी को बाढ़ पीडितों कह चिंता नहीं है. वे आने वालों चुनावों को देखते हुए वहां के लोगों के प्रति दर्द दिखा रहे हैं.

राशिद अल्वी ने कहा कि मोदी पीएम कम और आरएसएस के प्रचारक ज्यादा हैं. काले धन पर उन्होंने कहा कि सरकार को अब सारे चैप्टर बंद करके उन नामों को उजागर करना चाहिए जिनका पैसा स्विस बैंकों में जमा है.

गौरतलब है कि आज नरेंद्र मोदी कश्‍मीर बाढ़ पीडितों के साथ दिपावली मनायेंगे. इससे पहले वे भारतीय जवानों को हौसला बढ़ाने सियाचिन पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola