ePaper

शराब से महिला को ट्रेन में जलाया, मौत

Updated at : 20 Oct 2014 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
शराब से महिला को ट्रेन में जलाया, मौत

कन्नूर:कन्नूर-एर्नाकलम एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक खाली डिब्बे में आज एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एक महिला को आग लगाने की घटना सामने आई है. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. पुलिस ने बताया कि ट्रेन में सवार होने जा रहे लोगों को करीब 40 प्रतिशत जली महिला फातिमा (41) के […]

विज्ञापन

कन्नूर:कन्नूर-एर्नाकलम एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के एक खाली डिब्बे में आज एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एक महिला को आग लगाने की घटना सामने आई है. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है.

पुलिस ने बताया कि ट्रेन में सवार होने जा रहे लोगों को करीब 40 प्रतिशत जली महिला फातिमा (41) के बारे में उस समय पता चला जब वह दर्द के कारण चिल्लाते हुए डिब्बे से बाहर आ रही थी.यह घटना तडके चार बज कर 40 मिनट की है. ट्रेन सुबह लगभग पांच बजे रवाना होने वाली थी.रेलवे सूत्रों ने बताया कि महिला और एक व्यक्ति को घटना से कुछ देर पहले प्लेटफॉर्म पर झगड़ते हुए देखा गया था. महिला को एक बोतल शराब डाल कर आग लगाने और उसके साथ हाथापाई कर भाग निकलने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस ने बताया कि फातिमा, कोझीकोड जिले की रहने वाली है. उसे पहले यहां के जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना के बाद इस डिब्बे को हटा दिया गया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे के सूत्रों ने बताया कम से कम दो सीटें जल गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola