महाराष्ट्र चुनाव : शिवसेना ने बहुमत के लिए भाजपा से मांगा समर्थन

मुंबई : कल रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इससे एक दिन पूर्व भाजपा और शिवसेना के फिर से साथ आने के संकेत मिल रहे हैं. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कल के नतीजों के बाद अगर शिवसेना को बहुमत के लिए कुछ सीटों की दरकार […]
मुंबई : कल रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इससे एक दिन पूर्व भाजपा और शिवसेना के फिर से साथ आने के संकेत मिल रहे हैं. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कल के नतीजों के बाद अगर शिवसेना को बहुमत के लिए कुछ सीटों की दरकार होगी तो भाजपा उसका समर्थन करे.
इसके साथ ही शिवसेना ने आज विश्वास व्यक्त किया कि उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में सरकार बनाने के लिए पार्टी को महाराष्ट्र में बहुमत हासिल होगा. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीट बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा से अपना 25 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने उम्मीद जताई कि पूर्व सहयोगी से उसके रिश्ते पहले जैसे हो जाएंगे और वह भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की राजग सरकार का हिस्सा बनी रहेगी.
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बताया, हमें पूरा भरोसा है कि महाराष्ट्र में हम अपने दम पर बहुमत हासिल करेंगे. इस बार राज्य में शिवसेना की सरकार होगी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद भाजपा से अपने रिश्ते सुधारेगी, इस पर राउत ने कहा, कल नतीजे आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा. राउत ने कहा कि शिवसेना और भाजपा का पिछले 25 सालों तक अच्छा वैचारिक संबंध रहा है और शिवसेना केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार का हिस्सा है और उसमें बनी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




