ePaper

दिल्ली में अपराधियों का खौफ,एक पुलिसकर्मी की मौत

Updated at : 13 Oct 2014 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में अपराधियों का खौफ,एक पुलिसकर्मी की मौत

रोहिणी : राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. शनिवार को कनॉट पैलेस में पुलिस पर फायरिंग के बाद रविवार को भी रोहिणी इलाके में पुलिस पर हूला हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहिणी इलाके के विजय नगर में थाने के बाहर बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर […]

विज्ञापन

रोहिणी : राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. शनिवार को कनॉट पैलेस में पुलिस पर फायरिंग के बाद रविवार को भी रोहिणी इलाके में पुलिस पर हूला हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहिणी इलाके के विजय नगर में थाने के बाहर बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई जिसमें एक की मौत हो गर्इ जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, जगबीर और नरेंद्र नाम के दो कॉन्स्टेबल रात में गश्त पर थे. उसी दौरान विजय विहार इलाके में चार बदमाश एक ऑटो में सवार होकर जा रहे थे. जब दोनों कॉन्स्टेबलों ने ऑटों को रोककर उनसे पूछताछ की तो बदमाश कोई सही जवाब नहीं दे सके। इस पर जब दोनों कॉन्स्टेबल बदमाशों को पुलिस स्टेशन ले जाने लगे तो उसी दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी.

इससे पहले दिल्ली के ही कनॉट पैलेस के शंकर मार्केट में दो अपराधियों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी हालांकि इसमें को ई हताहत नहीं हुआ था. भीड़ ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola