ePaper

हैक हुआ था दिग्विजय की महिला मित्र अमृता का ई मेल अकाउंट

Updated at : 07 Oct 2014 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
हैक हुआ था दिग्विजय की महिला मित्र अमृता का ई मेल अकाउंट

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की महिला मित्र अमृता राय का ईमेल अकाउंट हैक हुआ था. यह जानकारी गूगल ने दिल्ली क्राईम ब्रांच को दी है. गूगल ने क्राइम ब्रांच को जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी से मई तक अमृता का ई-मेल भारत के विभिन्न शहरों के अलावा विदेशों में 1030 बार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की महिला मित्र अमृता राय का ईमेल अकाउंट हैक हुआ था. यह जानकारी गूगल ने दिल्ली क्राईम ब्रांच को दी है.

गूगल ने क्राइम ब्रांच को जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी से मई तक अमृता का ई-मेल भारत के विभिन्न शहरों के अलावा विदेशों में 1030 बार खोला गया. अमृता के 1030 आइपी लॉग मिले हैं. दिल्ली ,मुंबई के अलावा मनीला से भी उनके अकाउंट को खोला गया. गूगल की इस जानकारी के बाद अमृता राय की गुत्थी सुलझ सकती है.

गौरतलब है कि जून में सोशल मीडिया में दिग्विजय और अमृता की अंतरंग तस्वीरें लीक होने के बाद मामला गरमा गया था जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर अमृता से रिश्ते की बात कुबूल की थी.

अपनी फोटो लीक होने के बाद अमृता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने गूगल से संपर्क साधा था. अमृता ने शक जाहिर की थी कि उनका ई-मेल व कंप्यूटर हैक कर तस्वीरें चुराई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष फरवरी से मई तक अमृता का ई-मेल अकाउंट 1030 बार खोला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola