ePaper

विस चुनाव में बिग-4 को सबक सिखाओ: राज ठाकरे

Updated at : 04 Oct 2014 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव में बिग-4 को सबक सिखाओ: राज ठाकरे

जालना (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने आज सभी चार प्रमुख दलों शिवसेना, भाजपा, राकांपा और कांग्रेस पर एकसाथ हमला बोला है. उन्‍होंने इन पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये घमंडी हो गये हैं. राज ठाकरे ने लोगों से कहा कि 15 अक्तूबर को वे इन पार्टियों को […]

विज्ञापन

जालना (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने आज सभी चार प्रमुख दलों शिवसेना, भाजपा, राकांपा और कांग्रेस पर एकसाथ हमला बोला है. उन्‍होंने इन पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये घमंडी हो गये हैं. राज ठाकरे ने लोगों से कहा कि 15 अक्तूबर को वे इन पार्टियों को सबक सिखाएं.

उत्तरी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज ने कहा कि ये राजनीतिक दल पिछले कुछ सालों में घमंडी हो गये हैं तथा इनके नेताओं को आस्थाएं बदलने में किसी तरह की झिझक नहीं है.

उन्होंने राकांपा नेता अजित पवार पर भी हमला बोला. उन्‍होंने उनके एक आपत्तिजनक बयान को लेकर उन पर हमला बोला और कहा कि इस तरह के नेताओं को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola