ePaper

पंकजा मुंडे को है भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटने का अफसोस

Updated at : 25 Sep 2014 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
पंकजा मुंडे को है भाजपा-शिवसेना गठबंधन  टूटने का अफसोस

नयी दिल्‍ली : स्‍वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने आज भाजपा-शिवसेना गठबंधन के टूटने के बाद अफसोस जताते हुए कहा है कि बचपन से मैंने दोनों पार्टियों को साथ में देखा था. मुझे इस गठबंधन के टूटने का अफसोस है. उन्‍होंने कहा कि परिस्थितियों में बदलाव हुआ है. पार्टियों की मानसिकता बदली है, […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : स्‍वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने आज भाजपा-शिवसेना गठबंधन के टूटने के बाद अफसोस जताते हुए कहा है कि बचपन से मैंने दोनों पार्टियों को साथ में देखा था. मुझे इस गठबंधन के टूटने का अफसोस है. उन्‍होंने कहा कि परिस्थितियों में बदलाव हुआ है.
पार्टियों की मानसिकता बदली है, हांलाकि हमारा टार्गेट एक है कांग्रेस मुक्‍त भारत बनाना और इसे हम मैनेज करेंगे. हमारे तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि हम एक-दुसरे पर आरोप प्रत्‍यारोप नहीं करें. उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव हमारे लिए चुनौती पूर्ण रहेगा. छोटे घटक दलों को लेकर चलने पर उन्‍होंने कहा कि वे हमारे साथ रहेंगे. लोकसभा चुनाव में छोटे घटक दल हम-पर भरोसा करके आये थे इसलिए उन्‍हें हम धोखा नहीं दे हैं.
गौरतलब है कि बाला साहेब ठाकरे के समय से चला आ रहा 25 साल पुराना भाजपा-शिवसेना गंठबंधन आज टूट गया है. इधर शिवसेना के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है्. शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह एनसीपी के साथ साठगांठ के फेर में है. आज कांग्रेस-एनसीपी का गंठबंधन भी टूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola