कैंसर मुक्त हुए नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला

काठमांडो : नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला कैंसर की बीमारी से पूरी तरह उबर गये हैं. फेफडे के कैंसर के निदान के बाद उन्होंने अमेरिका में रेडियोथेरेपी उपचार भी कराई थी. 75 वर्षीय नेपाली प्रधानमंत्री के इलाज से जुडे डाक्टरों ने उन्हें कैंसर मुक्त करार दिया है. इसकी जानकारी नेपाली कांग्रेस नेता लक्ष्मण घिमीरी ने […]
काठमांडो : नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला कैंसर की बीमारी से पूरी तरह उबर गये हैं. फेफडे के कैंसर के निदान के बाद उन्होंने अमेरिका में रेडियोथेरेपी उपचार भी कराई थी. 75 वर्षीय नेपाली प्रधानमंत्री के इलाज से जुडे डाक्टरों ने उन्हें कैंसर मुक्त करार दिया है. इसकी जानकारी नेपाली कांग्रेस नेता लक्ष्मण घिमीरी ने दी. उन्होंने बताया कि कोइराला अच्छी तरह स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं.
घिमीरी ने कहा, डाक्टरों ने कहा है कि उनमें अब कैंसर के कोई लक्षण नहीं हैं जो हमारे लिए एक अच्छी खबर है. तीन माह पहले कोइराला ने न्यूयार्क के स्लोआन कैटरिंग कैंसर सेंटर में फेफडे के कैंसर की सफल रेडियोथेरापी कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




