ePaper

बीजेपी-शिवसेना गंठबंधन पर आज हो सकता है फैसला

Updated at : 19 Sep 2014 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी-शिवसेना गंठबंधन पर आज हो सकता है फैसला

मुंबई: महाराष्‍ट्र में बीजेपी-शिवसेना का गंठबंधन बना रहेगा या नहीं इसका फैसला आज हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है. बीजेपी को उपचुनाव में मिली असफलता के बाद से ही शिवसेना हावी है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना सीट के बंटवारे को लेकर अड़ गई है साथ […]

विज्ञापन

मुंबई: महाराष्‍ट्र में बीजेपी-शिवसेना का गंठबंधन बना रहेगा या नहीं इसका फैसला आज हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है.

बीजेपी को उपचुनाव में मिली असफलता के बाद से ही शिवसेना हावी है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना सीट के बंटवारे को लेकर अड़ गई है साथ ही आरपीआई, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन जैसी पार्टियां भी दो अंकों में सीटें चाहती हैं.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय के जरिये भी बीजेपी पर हमला कर चुकी है. ‘सामना’ के संपादकीय में उद्धव ने लिखा है, "गठबंधन को सत्ता में लाना सभी घटक दलों का सपना होना चाहिए, ज्यादा सीटों की ललक सबको छोड़नी होगी, इतना मिला तो ही गठबंधन में रहेंगे, नहीं तो अपना रास्ता, ये ठीक नहीं है. याद रखिए ज्यादा लालच तलाक की ओर ले जाता है."

वहीं अब भी शिवसेना के रुख में नरमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यदि गंठबंधन की सरकार बनती है तो शिवसेना का मुख्‍यमंत्री बनना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola