ePaper

कश्मीर घाटी में फिर बारिश शुरू, बाढ़ का खतरा मंडराया

Updated at : 14 Sep 2014 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में फिर बारिश शुरू, बाढ़ का खतरा मंडराया

श्रीनगर: बाढ़ से जूझ रहे जम्‍मू-कश्मीर में फिर से बारिश लौट आयी है. पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम साफ था, लेकिन आज फिर से बारिश शुरू हो गयी है. बारिश के लौटने के बाद से फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. साथ ही बचाव कार्य में बाधा पड़ने की भी आशंका है. […]

विज्ञापन

श्रीनगर: बाढ़ से जूझ रहे जम्‍मू-कश्मीर में फिर से बारिश लौट आयी है. पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम साफ था, लेकिन आज फिर से बारिश शुरू हो गयी है. बारिश के लौटने के बाद से फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. साथ ही बचाव कार्य में बाधा पड़ने की भी आशंका है.

श्रीनगर घाटी और अन्य स्थानों पर आज गरज के साथ बारिश हुई. पिछले पांच दिनों से कश्मीर में मौसम साफ था. आज सुबह साढे आठ बजे से घाटी में बारिश हो रही है और यह लगातार बढ़ती जा रही है.

श्रीनगर के उपजिलाधिकारी सय्यद आबिद रशीद शाह ने बताया कि बिगडते मौसम से परेशानी होगी क्योंकि अब भी ज्यादातर लोग सडकों पर बिना किसी आश्रय के रह रहे हैं. कुछ जगहों पर लोगों को खेमों में रखा गया है लेकिन ये भी वाटरप्रूफ नहीं हैं.

शाह ने बताया कि बारिश होने के बावजूद राहत कार्यक्रम लगातार जारी है. घाटी में आई भीषण बाढ़ से लगभग डेढ लाख लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से कश्मीर में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है और भारी नुकसान भी हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola