लालू प्रसाद को सप्ताहांत तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है
Updated at : 08 Sep 2014 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

मुम्बई : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को इस सप्ताह के अंत तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है जिनका यहां 27 अगस्त को हृदय का ऑपरेशन हुआ था. एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सा निदेशक डॉ. विजय डी सिल्वा ने कहा, ‘‘लालू प्रसाद अन्य लोगों की तुलना में तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं. उनकी […]
विज्ञापन
मुम्बई : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को इस सप्ताह के अंत तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है जिनका यहां 27 अगस्त को हृदय का ऑपरेशन हुआ था. एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सा निदेशक डॉ. विजय डी सिल्वा ने कहा, ‘‘लालू प्रसाद अन्य लोगों की तुलना में तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं.
उनकी उम्र और तीन बडी सर्जरी के मद्देनजर ऐसा है. हम जल्द ही उन्हें छुट्टी दे देंगे.. इस सप्ताह के अंत तक छुट्टी दे सकते हैं.’’ 66 वर्षीय नेता को ‘आरोटिक स्टेनोसिस’ था और 27 अगस्त को छह घंटे तक उनके तीन ऑपरेशन हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




