दिल्ली में सरकार गठन: गृह मंत्री से मिले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2014 12:44 PM
नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर हलचल बढ़ गयी है. इन दिनों भाजपा की ओर से मुलाकातों का दौरा जारी है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय अपने 6 विधायकों के साथ आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. कल भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी भी राष्ट्रपति […]
नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर हलचल बढ़ गयी है. इन दिनों भाजपा की ओर से मुलाकातों का दौरा जारी है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय अपने 6 विधायकों के साथ आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. कल भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं.
मुलाकात के इस दौर के बाद संभावना बढ़ गयी है कि एक या दो दिनों में भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है. खबर है कि सरकार गठन को लेकर भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को बैठक भी हो सकती है. इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










