ग्रेटर नोएडा : सडक हादसे में 7 की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक होटल के समीप एक कार हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और दो वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया. दो साल के एक बच्चे समेत छह लोग नोएडा से रात करीब साढे दस बजे वैगन आर कार से लौट रहे थे कि रेडिसन ब्ल्यू […]
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक होटल के समीप एक कार हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी और दो वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया. दो साल के एक बच्चे समेत छह लोग नोएडा से रात करीब साढे दस बजे वैगन आर कार से लौट रहे थे कि रेडिसन ब्ल्यू होटल के समीप कार ने सडक पार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी.
इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकरायी और पलट गयी. तीनों राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी जिसमें से एक की पहचान राहुल के रुप में हुई है. कार में सवार घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जिनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया. इनकी पहचान फैजल, कुलदीप, मुलायम और बी त्यागी के रुप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










