डैमेज कंट्रोल में लग गये हैं मोदी-राजनाथ

नयी दिल्ली: नयी नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और गृह मंत्री आज शीर्ष स्तर पर संभावित मतभेद से हुए क्षति नियंत्रण की कवायद में नजर आए. तीनों ने राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को कथित कदाचार के लिए मोदी द्वारा फटकार […]
नयी दिल्ली: नयी नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और गृह मंत्री आज शीर्ष स्तर पर संभावित मतभेद से हुए क्षति नियंत्रण की कवायद में नजर आए. तीनों ने राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को कथित कदाचार के लिए मोदी द्वारा फटकार लगाने के दावे करने वाली पिछले कुछ दिनों से चल रही खबरों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठी रिपोर्ट बताया.
इन खबरों पर विपक्ष द्वारा घेरे जाने से असहज स्थिति में आए प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सबने अलग अलग बयानों में राजनाथ सिंह के पुत्र के खिलाफ कदाचार के आरोपों के बारे में मीडिया के एक वर्ग में पिछले कई सप्ताहों से आ रही रिपोटों को झूठी और प्रायोजित बताया. पिछले 15-20 दिनों से जारी ऐसी अफवाहों को खारिज करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अगर उनके या उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध रत्ती भर भी सबूत हों, तो वह राजनीति छोड देंगे.
सिंह के बयान के कुछ ही समय पश्चात प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी जारी बयान में कहा गया, ये रिपोर्ट पूरी तरह झूठी, प्रायोजित हैं. ये रिपोर्ट किसी व्यक्ति के चरित्रहनन का दुर्भावनापूर्ण प्रयास हैं और सरकार की छवि को धूमिल करने वाली हैं. सिंह और पीएमओ की ओर से ये बयान उन खबरों के परिप्रेक्ष्य में आए हैं जिनमें कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह पिछले कई दिनों से चल रही इन अफवाहों से परेशान हैं कि कथित कदाचार के लिए उनके बेटे को प्रधानमंत्री द्वारा फटकार लगाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




