असम में फायरिंग, तीन मरे

गोलाघाट/जोरहाट : असम-नगालैंड सीमा पर रंगाजोन की घटना के विरोध में बुधवार को गोलाघाट शहर में प्रदर्शन कर रहे करीब एक हजार लोगों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, फायरिंग की और लाठियां चलायीं.इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि भीड़ […]
गोलाघाट/जोरहाट : असम-नगालैंड सीमा पर रंगाजोन की घटना के विरोध में बुधवार को गोलाघाट शहर में प्रदर्शन कर रहे करीब एक हजार लोगों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, फायरिंग की और लाठियां चलायीं.इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि भीड़ उपायुक्त कार्यालय और थाना को जलाना चाहते थे. उन्होंने एक अस्पताल को भी निशाना बनाया. इसके बाद हिंसाग्रस्त इलाकों में अनिश्चितकालीन कफ्यरू लगा दिया गया.
भीड़ रंगाजोन में पुलिस की ज्यादती का विरोध कर रही थी, जिसमें कथित तौर पर लोगों को घरों से खींच कर उन्हें पीटा गया. राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को फोन किया, तो सीएम ने अशांत क्षेत्रों में शांति और सामान्य स्थिति बहाली के लिए केंद्र से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




